सियासी संकट के बीच बोले हेमंत सोरेन- मैंने अपना जवाब दे दिया, अब जिनकी बारी वे बताएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल के फैसले के इंतजार से जुड़े सवाल पर कहा कि यह सवाल उनसे (राज्यपाल) से पूछा जाना चाहिये। यह जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। उधर (राजभवन) से कोई निर्णय आ

रांची,8 अगस्त:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल के फैसले के इंतजार से जुड़े सवाल पर कहा कि यह सवाल उनसे (राज्यपाल) से पूछा जाना चाहिये। यह जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। उधर (राजभवन) से कोई निर्णय आने पर वह अपना जवाब देंगे। आगे क्या होगा यह वह नहीं कह सकते। विधानसभा उनके और हर विधायक के लिये क्लास रूम है। इसलिए उन्होंने वहां पूरी बात कही। सभी विधायकों को सदन में बोलना चाहिए। वे बुधवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

hemant

पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिये आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जो कहना था वह सदन में कह चुके हैं। अब बोलने की बारी जनता की है। राज्य में सियासी संशय की स्थिति के बीच यूपीए प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान राज्यपाल ने जल्द निर्णय लेने की बात कही थी, लेकिन इंतजार जारी रहने के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह सवाल जिन्हें निर्णय लेना है उनसे पूछना चाहिए।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत साबित किया। अब उनकी विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल को अपना फैसला लेना है। सीएम के नाम खनन लीज मामले में भाजपा की शिकायत पर राज्यपाल के परामर्श मांगने के बाद सुनवाई पूरी करके चुनाव आयोग ने मंतव्य राजभवन को पिछले 25 अगस्त को सौंपा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+