CM Hemant Soren की सरकार धनबाद से 81 हिंदुओं और 81 मुसलमानों को तीर्थ यात्रा पर भेजेगी

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धनबाद के सभी 10 प्रखंडों से 81 हिंदुओं एवं 81 मुस्लिमों को तीर्थ यात्रा पर भेजेगी।

Hemant Soren

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धनबाद के सभी 10 प्रखंडों से 81 हिंदुओं एवं 81 मुस्लिमों को तीर्थ यात्रा पर भेजेगी। इस मामले में प्रखंड मुख्यालय को झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेटीडीसीएल) के एमडी ने पत्र लिखकर 10-10 लोगों की सूची सभी प्रखंडों से मांगी है। इस आलोक में सभी पंचायत सेवकों से लाभुकों की सूची तलब की है। उपायुक्त ने 24 जनवरी को इस आशय का पत्र जारी किया था।

'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के लाभुकों का चयन सरकार की शर्तों के मद्देनजर किया जाना है। प्रावधान के अनुसार, बीपीएल कोटि के 60 साल से ऊपर के लोग योजना के लाभुक होंगे। शर्त यह भी है कि इसके लाभार्थी ने पूर्व में ऐसी किसी योजना का लाभ नहीं लिया हो। योजना के तहत तीर्थ जाने वाले व्यक्ति को अपने साथ एक व्यक्ति को ले जाने की छूट दी गयी है। इस आश्रित का नाम आवेदन के साथ देना अनिवार्य है।

हिंदू इन स्थानों की कर सकते हैं यात्रा

पूरे धनबाद जिला से शामिल होने वाले 81 हिंदू तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन से आईआरसीटीसी के माध्यम से फरवरी में द्वारिका एवं सोमनाथ की यात्रा करायी जायेगी।

मुस्लिम तीर्थ यात्री के लिए स्थल निर्धारित

मुस्लिम तीर्थ यात्री इस योजना के तहत अजमेर शरीफ, आगरा, फतेहपुर सीकरी की यात्रा कर सकते हैं। इनके लिए भी विशेष ट्रेन की व्यवस्था सरकार ने आईआरसीटीसी के माध्यम से की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+