100 किसान पाठशाला खोलेगी सोरेन सरकार, नई तकनीक से उन्नत खेती को मिलेगी बढ़ावा

100 किसान पाठशाला खोलेगी सोरेन सरकार, नई तकनीक से उन्नत खेती को मिलेगी बढ़ावा

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा है कि 100 किसान पाठशाला खोलने की सरकार ने योजना बनाई है। इससे किसानों को लाभ होगा। किसान पाठशाला किसानों को नई तकनीक से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगी। इसमें किसानों को ट्रेनिंग मिलेगी। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी करना और उनके उत्थान में सहयोग करना इस पाठशाला लक्ष्य होगा।

Hemant Soren News: Soren government will open 100 farmer schools

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खूंटी के कर्रा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि खूंटी वीर भूमि है। यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है।

राज्य सरकार ने राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है। उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी की गयी। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। सीएम ने महिलाओं से प्रार्थना करते हुए कहा कि हाट-बाजार में हड़िया बेचना बंद करें।

बच्चियों को लैपटॉप देने की घोषणा
सीएम ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये गए कोचिंग संस्थान से सहयोग प्राप्त कर जेइइ मेंस एवं नीट में सफलता पानेवाली पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते हुए एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+