Hemant Soren: सरकार सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को दे रही पैसे, प्रति एकड़ 3500 रुपये की घोषणा

देवघर. धान की खेती में सुखाड़ की मार झेले किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत पैसों का भुगतान शुरू कर दिया गया है. राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 3500 रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी.

Hemant Soren

देवघर. धान की खेती में सुखाड़ की मार झेले किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत पैसों का भुगतान शुरू कर दिया गया है. राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 3500 रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. इसके तहत जोर शोर से रजिस्ट्रेशन कराया गया था. 29 दिसंबर से किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजना शुरू किया गया है. लेकिन कई किसानों को बैंक खाते में अभी तक पैसे नहीं नहीं आए हैं. ऐसे में उन्हें भुगतान का इंतजार है.

दरअसल, इस योजना का लाभ देने के लिए किसानों को तीन क्षेणी में बांटा गया है. वैसे किसान जिन्होंने खेत में बीज गिराया था. लेकिन बारिश नहीं होने के कारण रोपानी नहीं कर सके, उन्हें श्रेणी 'क' में रखा गया है. देवघर जिले में इस श्रेणी का चयन कर 1 लाख 58 हज़ार 575 किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया है. वहीं, श्रेणी 'ख' में वैसे किसान को रखा गया है. जिन्होंने खेत में बीज गिराया और रोपनी भी किया लेकिन बारिश ना होने की वजह से 33% से ज्यादा का नुकसान हुआ. जिले में इस श्रेणी का चयन कर 65 हज़ार 300 किसानों ने आवेदन किया है. जबकि श्रेणी 'ग' में वैसे किसान शामिल हैं. जो भूमिहीन है. दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं. इन्हें कृषक मजदूर भी कहा जा सकता है. इस श्रेणी का चयन कर देवघर में कुल 9 हज़ार 375 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

भौतिक सत्यापन के बाद आएगा मुआवजा

देवघर जिला कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि देवघर जिला से श्रेणी क, ख एवं ग में कुल 2 लाख 33 हज़ार 250 किसानों ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. पहले चरण में श्रेणी 'क' का चयन कर आवेदन करने वाले किसानों के बैंक खाते में पैसै आ रहे हैं. उसके बाद 'ख' और 'ग' श्रेणी से आए आवेदन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. फिर किसानों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में एक से दो महीने तक का समय लग सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+