'देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा हरियाणा', नीति आयोग की बैठक में बोले CM मनोहर लाल

Haryana सीएम खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र के माध्यम से देश के विकास को सुनिश्चित करते हैं।

Haryana will play an important role in the development of the country CM Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि हरियाणा देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र के माध्यम से देश के विकास को सुनिश्चित करते हैं। ठीक वैसे ही हम भी "हरियाणा एक-हरियाणवी एक" के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा का समान विकास सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने पिछले 9 वर्षों में समृद्ध, शक्तिशाली और सशक्त होने के इरादे से हर दिन नए आयाम स्थापित किए हैं। खट्टर ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने 2017 में अपना महत्वाकांक्षी विजन डॉक्यूमेंट-2030 लॉन्च किया। सतत विकास लक्ष्यों पर हमारा स्कोर 57 से बढ़कर 67 हो गया है।

सीएम ने बताई सरकार की प्राथमिकताएं
उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता, भूख और एनीमिया उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आर्थिक विकास और जलवायु परिवर्तन हमारी प्राथमिकताएं हैं और इन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 44,000 से अधिक बुजुर्गों और 81,000 दिव्यांगों को स्वचालित पेंशन लाभ मिला है। उन्होंने कहा, "आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत लगभग 75 लाख चिरायु स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। पिछले पांच महीनों में निरोगी हरियाणा योजना के तहत 7 लाख से अधिक गरीबों की स्वास्थ्य जांच की गई है।"

सीएम ने किया जल संरक्षण का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का मानना ​​है कि भारत की आत्मनिर्भरता का विजन वाटर कनेक्टिविटी पर निर्भर है। प्रधानमंत्री के जल संरक्षण के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार ने कई पहल की है। इसके अलावा, हरियाणा ट्रीटेड वेस्ट वाटर पॉलिसी बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+