अपनी एक-एक इंच जमीन का हिसाब रखेगा हरियाणा, सीएम ने लार्ज स्केल मैपिंग पूरा करने का दिया निर्देश

चंडीगढ़। हरियाणा एक ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो अपनी जमीन का 1-1 इंच का हिसाब रखेगा। एक क्लिक में यह पता चलेगा कि जमीन के किस हिस्से पर तालाब है, किस हिस्से पर रास्ता या मकान है। CM मनोहर लाल खट्‌टर ने इस कार्य को पूरा करने के लिए लार्ज स्केल मैपिंग के लिए अधिकारियों को फिक्स डेट में पूरा करने की हिदायत दी है।

 Haryana will keep account of every inch of its land, CM directed to complete large scale mapping

अफसरों को स्पष्ट कह दिया गया है कि इस काम में देरी हुई तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। सरकार इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। CM ने लॉर्ज स्केल मैपिंग प्रोजेक्ट से जुड़े टेक्निकल वर्क के कामों को एक-एक गांव में फेस वाइज पूरा करने को कहा है। इससे किसी भी गांव में कोई काम पेंडिंग नहीं रह पाएगा। इससे आसानी से इस प्रोजेक्ट को प्रदेश भर में तरीके से पूरा किया जा सकेगा। CM का मानना है कि लॉर्ज स्केल मैपिंग प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो जाने पर हरियाणा पूरे देश के लिए मिसाल बन जाएगा।

लॉर्ज स्केल मैपिंग में गांव के बाहर की भी पूरी मैपिंग करवाई जाएगी। इसमें गांव से बाहर खेतों में बने मकान व अन्य ढांचागत निर्माण भी शामिल किए जाएंगे। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी कहा गया है कि वे कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करके इस लॉर्ज स्केल मैपिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।

राजस्व व सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने अभी तक सूबे के जींद, करनाल और सोनीपत जिले सहित 8 अर्बन एरिया में लॉर्ज स्केल मैपिंग का काम पूरा कर लिया है। इससे अब इन क्षेत्रों में एक-एक प्रॉपर्टी की पहचान की जा सकती है।लॉर्ज स्केल मैपिंग के जरिए अभी तक जिन जिलों में काम पूरा हो गया है उनमें प्रॉपर्टी का एरिया, उसकी मैप पर लोकेशन व प्रॉपर्टी किसके नाम है, इसकी जानकारी भी आसानी से ली जा सकती है। इस काम को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट में शामिल अधिकारियों को बधाई भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+