हरियाणा पहला राज्य जो दवा निर्माण फैक्ट्री को जारी करेगा ऑनलाइन लाइसेंस: अनिल विज

चंडीगढ़, 23 जून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा समस्त भारत में पहला ऐसा राज्य बन गया हैं, जहां दवा निर्माण करने वाली फैक्ट्री को ऑनलाइन लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आवेदक को लाइसेंस के लिए http://statedrugs.gov.in पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही निर्माण लाइसेंस के अतिरिक्त टेंडर एवं निर्यात हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र, जैसा कि बिक्री प्रमाण पत्र, नॉन-कन्विक्शन प्रमाण पत्र, मैन्युफैक्चरिंग एवं मार्किट स्टैडिंग प्रमाण पत्र, फार्मास्युटिकल उत्पाद प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

Haryana will issue online license to drug factory

दवा बिक्री के लाईसेंस ऑनलाईन जारी करने वाले हरियाणा के अतिरिक्त तीन अन्य राज्य गोवा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर है जबकि दवा निर्माण, रक्त केन्द्र इत्यादि के लाईसेंस ऑनलाईन जारी करने वाला हरियाणा प्रथम राज्य है। विज ने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा ONDLS पोर्टल को अंबाला में लांच किया गया था। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं केन्द्रीय मानक नियत्रंण संगठन, भारत सरकार के सतत प्रयासों से ऐसा होना संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही निर्माण लाईसेंस के अतिरिक्त टेंडर एवं निर्यात हेतु आवश्यक प्रामण पत्र, जैसा कि बिक्री प्रमाण पत्र, नॉन-कन्विक्शन प्रमाण पत्र, मैन्यूफैक्चरिंग एवं मार्किट स्टैडिंग प्रमाण पत्र, फार्मास्यूटिकल उत्पाद प्रमाण पत्र इत्यादि का ऑनलाईन आवेदन किया जाएगा।

इस ऑनलाइन प्रक्रिया से एक तरफ भारी भरकम फाइलों को तैयार करने हेतू कागजों एवं समय की बचत होगी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। विज ने दवा निर्माताओं से आहवान करते हुए कहा कि हरियाणा अपनी निर्माण इकाइयों को स्थापित करें और मौजूदा निर्माण ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत आवेदन कर इस प्रक्रिया को बढावा देने का काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+