Haryana Weather Alert: 13 अक्टूबर तक मौसम लेगा करवट, बारिश की संभावना

Haryana Weather Alert: 13 अक्टूबर तक मौसम लेगा करवट, बारिश की संभावना

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम अगले कुछ दिनों तक फेरबदल करता रहेगा। हरियाणा सहित उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। आगे भी मौसम में बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार प्रदेश में 13 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। अभी बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है।

 Haryana: Weather variable, light to moderate rain likely in the state till October 13

यहां से यह मुड़कर उत्तराखड़ की तरफ हो जाएगा। इसके अलावा एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ कल तक पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएगा। यहां इसका कम दबाव के क्षेत्र के टकराव होगा। इसके असर से प्रदेश के उत्तर पूर्वी व पश्चिमी जिलों में 12 व 13 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना रहेगी। हिसार जिले में लगातार दो दिन से छाये बादल व बूंदाबांदी से दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इस कारण से मौसम काफी ठंडा हो गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले तीन-चार दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।

उधर चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में अचानक से हुए इस बदलाव से बीमारियां बढ़ेंगी। खासकर बुजुर्गों व बच्चों का इस मौसम में खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा में बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बता दें कि शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद रविवार को भी यही हालात रहे। रात तक घने काले बादल छाये रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। रविवार को दिन का तापमान 25.87 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। उधर शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे से रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 0.3 एमएम और रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक 3.0 एमएम बारिश हुई। वहीं सिवानी में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+