Dushyant Chautala बोले- हरियाणा के गांवों में सुपर फास्ट 5जी मशीन से गांवों में बैंकिंग और माइक्रो एटीएम
Dushyant Chautala हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी डिपो होल्डरों को 5-जी पीओएस डिवाइस उपलब्ध करवाएगी। इस सुपरफास्ट डिवाइस से गरीब लोगों को राशन वितरण में तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि इस डिवाइस की सहायता से लोग माइक्रो एटीएम की तरह डिपो-होल्डर के पास पैसों को भी बैंक खाते में जमा करवा सकेंगे। मशीन से पैसे निकालने की सुविधा भी मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक के बाद कहा, टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और इसी को देखते हुए सुपर फास्ट स्पीड के लिए सभी डिपो होल्डरों को 5-जी पीओएस डिवाइस दिया जाएगा।
नई डिवाइस से दुकानों पर भीड़ की परेशानी से भी निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसी डिवाइस को माइक्रो-एटीएम का रूप दिया जाएगा। बायमेट्रिक का इस्तेमाल कर, लोग अपने पैसे खुद के बैंक खाते में जमा भी करवा सकेंगे। खाते में जमा नकदी निकाली भी जा सकेगी।
खास फायदा उन लोगों को होगा जिन गांवों में बैंक या एटीएम की सुविधा नहीं है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राशन वितरण की जानकारी भी ली। उन्होंने हैफेड और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन से सरसों के तेल के बारे में भी जानकारी ली।
डिप्टी सीएम ने कहा, गरीब लोगों को मिलने वाले राशन के साथ तेल की गुणवत्ता बेहतर हो, ये सुनिश्चित किया जाए। समय-समय पर सैंपल जांच का निर्देश भी दिया। हरहित स्टोर और राशन डिपो को सयुंक्त बनाने के मॉडल की संभावनाएं भी टटोली जाएंगी। ऐसा करने से डिपो होल्डर चायपत्ती, नमक जैसा अन्य सामान भी रख ले तो आमदनी बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications