हरियाणाः आमजन की अपेक्षाओं को समझते हुए सेवा भाव से कार्य करें

मुख्य सचिव ने कहा, एक अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। सिविल सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है।

haryna

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में वर्ष 2023 बैच के एचसीएस अधिकारियों, सैनिक व अर्धसैनिक बल के वेलफेयर अधिकारियों व इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेस के अधिकारियों से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। सिविल सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। आम आदमी की आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं, आपका दायित्व है कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिये अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपकी सुगमता ही आमजन खुशहाली का मुख्य कारक है। ऐसे में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को दी जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लोग आसानी से प्राप्त कर सकें, इसके लिए आपको सदैव प्रयत्नशील रहना होगा।

कौशल ने कहा कि देश व प्रदेश में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। कार्य संस्कृति में बदलाव आया है। इस बदलते हुए परिवेश के अनुसार स्वयं को ढालना होगा, अन्यथा परिवर्तन के दौर में हम पीछे छूट जायेंगे। आज लोग कम्यूनिकेशन और टेक्नोलॉजी को लेकर अत्यधिक जागरूक हैं। ऐसे में स्वयं को नवीनतम तकनीक एवं जानकारी से हमेशा अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का हल जल्द से जल्द हो, इसके लिए आपको सदैव आमजन के साथ जुड़ाव रखना होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि बेहतर अधिकारी वही है जो जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि परिवार और सर्विस के मध्य बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता है, जिससे हम समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जीवन मे सीखने की ललक कभी ना छोड़े क्योंकि सीखने की प्रक्रिया आपको हमेशा धरातल की सच्चाई से अवगत कराती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+