जजपा के जननायक कर्मचारी मजदूर संघ से जुड़ा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ, क्या होंगे फायदे?

चंडीगढ़, 14 अप्रैल 2022: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की नीतियों व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग निरंतर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में जेजेपी कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत बनाएगी। बुधवार को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ ने जेजेपी के जननायक कर्मचारी मजदूर संघ (जेकेएमएस) के साथ जुड़ने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर जेकेएमएस से जुड़ने के लिए हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सैकड़ों पदाधिकारी पहुंचे और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी का स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने विश्वास दिलाया कि जेजेपी ने सदैव कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग के हितों का ध्यान रखा है और इनके कल्याण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

Haryana Transport Employees Union linked to JJPs Jannayak Karmachari Mazdoor Sangh

पत्रकारों से रूबरू होते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान रमेश श्योकंद के नेतृत्व में संघ के प्रदेशभर से सैकड़ों पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री से मिले और जेकेएमएस के साथ जुड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में अब यह पूरी यूनियन जेकेएमएस के साथ मिलकर कार्य करेगी। निशान सिंह ने कहा कि इससे निश्चित रूप से जेजेपी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य कर्मचारी यूनियनों को भी जेकेएमएस के साथ जोड़ा जाएगा।

जेकेएमएस के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मंदौला ने कहा कि कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में हमेशा जेजेपी सबसे आगे खड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेकेएमएस प्रदेश के हर विभाग, निगम, बोर्ड में अपनी विंग बनाएगा। इसके साथ-साथ निजी औद्योगिक क्षेत्र में भी जेकेएमएस अपनी पकड़ मजबूत करेगा और कर्मचारियों व श्रमिकों को अपने साथ जोड़ेगा।

Haryana Transport Employees Union linked to JJPs Jannayak Karmachari Mazdoor Sangh

इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, जेकेएमएस के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव अमित मेहराणा, कार्यकारी अध्यक्ष सुलतान मराठा, कोषाध्यक्ष कृष्ण नोहरा, उपप्रधान विक्रम राणा, अनिल गंगाना, राजेश पंघाल, शिव कुमार, प्रदेश सचिव अनिल हुड्डा आदि मौजूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+