निकाय चुनाव: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने दल प्रतिनिधियों से कहा- उम्मीदवार जाति धर्म के नाम पर न मांगे वोट

चंडीगढ़, 4 जून। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने हरियाणा निवास में नगर निकाय चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाना सब की जिम्मेदारी है।

Haryana state election commissioner meeting with party representatives

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि हमारा समाज जाति व धर्म में बंटा हुआ है लेकिन चुनाव के दौरान कोई भी उम्मीदवार या पार्टी जाति या धर्म के नाम पर वोट न मांगे। इसके साथ-साथ उकसावे की राजनीति न करें। उम्मीदवारों पर बिना सुबूत के कोई आरोप-प्रत्यारोप न किया जाए।

श्री धनपत सिंह ने कहा कि चुनाव में होने वाले खर्च पर आयोग की पूरी नजर रहेगी। चुनाव खत्म होने के 30 दिन के अंदर प्रत्येक उम्मीदवार को अपना चुनावी खर्च का ब्यौरा उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना होगा। ऐसा न करने वाले उम्मीदवारों को आगामी 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+