हरियाणा: संजीव कौशल बोले, अनुकंपा नियुक्ति नीति में बदलाव, सैनिकों के परिजनों पर होगी लागू

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति नीति 2023 के तहत यह नीति भविष्य में युद्ध से हताहत होने वाले सैनिकों के सदस्यों पर लागू होगी।

नीति के अनुसार रक्षा अधिकारियों गृह मंत्रालय द्वारा सशस्त्र बल या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य को किसी भी ऑपरेशन या किसी निर्दिष्ट क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान युद्ध, आईईडी विस्फोट, आतंकवादी या उग्रवादी हमलों, सीमा झड़पों और एम.टी. कार्डियक अरेस्ट, हवाई दुर्घटना और प्राकृतिक आपदाओं में असाधारण साहस और कर्तव्य पालन शहीद होने वाले जवानों के आश्रितों को संशोधित अनुकंपा नीति अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Haryana: Sanjeev Kaushal

मुख्य सचिव ने बताया कि इससे पहले 30 मई 2014 और 28 सितंबर 2018 की पिछली नीतियों के अनुसार नौकरियां केवल उन शहीदों के आश्रितों को प्रदान की जाती थीं जो सीमा पर झड़पों, आतंकवादी हमलों या दंगों में मारे जाते थे। इसके अलावा जिन्हें रक्षा मंत्रालय या गृह मंत्रालय द्वारा शहीद घोषित किया जाता था। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नीति अनुसार नियुक्ति नीति के पात्र परिवार के सदस्यों की परिभाषा को भी बढ़ाया गया है। नई नीति के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रयोजन के लिए युद्ध से हताहत के परिवार में पति, पत्नी शामिल हैं, यदि पति या पत्नी नियुक्ति नहीं चाहते हैं, तो विवाहित या अविवाहित बच्चों में से एक को लाभ दिया जा सकता है। इसमें कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी शामिल किए गए हैं, बशर्ते कि मृत सैनिक युद्ध में हताहत व्यक्ति ने जीवित अवस्था में ही बच्चा गोद लिया हो। यदि युद्ध में हताहत व्यक्ति अविवाहित था तो उसके माता-पिता की सहमति से ही अन्य परिजनों को यह लाभ मिलेगा।

अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र युद्ध में हताहत होने की तिथि से तीन वर्ष के भीतर जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ परिवार के अन्य सभी पात्र सदस्यों का अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न होना चाहिए। जिला सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी आवेदन की जांच करेंगे और इसे संबंधित डीओ को भेजेंगे।

संजीव कौशल ने बताया कि अनुकम्पा नीति का उद्देश्य सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के युद्ध हताहतों के परिवार के पात्र सदस्यों में से एक जो हरियाणा का निवासी है, उसी को अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से परिवार की सहायता करना है। हरियाणा सरकार देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने बहादुर सैनिकों और अधिकारियों को सम्मानित करने में सदैव आगे रही है। हरियाणा सरकार ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों का मनोबल बनाए रखने के उद्देश्य से युद्ध में हताहत सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के परिवार के सदस्य के लिए अनुकंपा नियुक्ति नीति की अधिसूचना जारी हो चुकी है। नई नीति के नोटिफिकेशन अनुसार शहादत पाने वाले परिवार के एक या अधिक सदस्य पहले से नौकरी में है तो उस विचार किया जाएगा। जिला सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी युद्ध में हताहत हुए व्यक्ति के परिवार से मिलने, आवेदन पत्र भरने और आवश्यक दस्तावेजों के लिए रक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अधिकारियों के साथ तालमेल करने सहित सभी लाभ प्राप्त करने में परिवार की सहायता करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+