Vaishno Devi Yatra Update: वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक, खराब मौसम के चलते श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला
Vaishno Devi Yatra Suspended: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की खराब मौसम की चेतावनी के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एहतियात के तौर पर वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।
प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालात सामान्य होते ही यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। इस बीच श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल श्राइन बोर्ड के आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

IMD की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला
श्राइन बोर्ड ने बताया कि मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। इसी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया गया। बोर्ड का कहना है कि श्रद्धालुओं की जान की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए मौसम पूरी तरह सामान्य होने तक यात्रा शुरू नहीं की जाएगी।
ये भी पढे़ं: Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 1 की मौत-200 से ज्यादा घायल
श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील
श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। यात्रा से जुड़ी हर नई जानकारी बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षित होने पर यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
अमरनाथ यात्रा भी अस्थायी रूप से रोकी गई
खराब मौसम का असर सिर्फ वैष्णो देवी यात्रा पर ही नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बढ़ने के कारण प्रशासन ने यह फैसला लिया है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ये भी पढे़ं: Jagannath Chalisa: 'नाम लेते ही आपका मिटे कष्ट संताप', जगन्नाथ चालीसा बिना अधूरी है रथ यात्रा
मौसम सामान्य होने के बाद शुरू होगी यात्रा
प्रशासन लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है। जैसे ही बारिश कम होगी और रास्तों को सुरक्षित घोषित किया जाएगा, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। तब तक श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर देखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications