CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, मार्कस सुधारने वाले 60% स्टूडेंट के बढ़े नंबर

CBSE Class 10th Second Board Exam Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस परीक्षा में 6.8 लाख से अधिक स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था, जिनमें बड़ी संख्या ऐसे स्टूडेंट की थी जिन्होंने अपने नंबर बेहतर करने के लिए दोबारा परीक्षा दी थी। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी शुरू कर दी है।

स्टूडेंट अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल पहली बार नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं। इन दोनों परीक्षा में जिसमें बेहतर नंबर थे उस मार्क्स को फाइनल रिजल्ट में शामिल किया गया। इससे हजारों स्टूडेंट्स को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका मिला।

CBSE Class 10th Second Board Exam Result 2026

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार! कल आएगा CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट

करीब 60 फीसदी छात्रों के अंक बढ़े

बोर्ड के अनुसार, दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 6,64,027 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 6,63,777 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 5,13,955 ऐसे छात्र थे जिन्होंने अपने अंक सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दी। इनमें से 3,08,095 स्टूडेंट्स ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया। यानी लगभग 59.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स के अंक बढ़े। दूसरी बोर्ड परीक्षा के साथ हुई कंपार्टमेंट परीक्षा में 1,49,822 छात्र शामिल हुए।

इनमें से 78,503 छात्र सफल रहे। इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 52.40 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल यह 48.68 प्रतिशत था। मुख्य परीक्षा और दूसरी बोर्ड परीक्षा दोनों के नतीजों को मिलाकर CBSE 10वीं 2026 का कुल पास प्रतिशत 96.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

डिजीलॉकर पर मिलेंगे डिजिटल दस्तावेज

CBSE ने बताया है कि सभी स्कूलों को छात्रों के डिजिटल दस्तावेज उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिए गए हैं। देश और विदेश में पढ़ने वाले छात्र डिजीलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर स्टूडेंट को उनकी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूल से दिए जाएंगे। वहीं, प्राइवेट छात्रों के डिजिटल दस्तावेज डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट छात्र अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र से भी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: CBSE Supplementary Exam: किस दिन होगी 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा? सेंटर पर जाने से पहले चेक कर लें नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+