हरियाणा की 131 करोड़ की 8 परियोजनाएं मंजूर, CM खट्टर ने रोहतक को दी ये सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में राज्य की लगभग 131 करोड़ रुपए से अधिक की 8 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

Haryanas 8 projects worth 131 crore approved, CM Khattar gave this gift to Rohtak

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य की लगभग 131 करोड़ रुपए से अधिक की 8 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग की 2-2 तथा 3 फरीदाबाद मेट्रोपोलियन विकास अथॉरिटी की परियोजनाएं शामिल है। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में 10 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने जींद जिले के दालमवाला गांव में नहर आधारित जल परियोजना की स्वीकृति प्रदान की। लगभग 13 करोड़ रुपए से अधिक की इस पेयजल परियोजना से बेहतवाला, खोकरी, हैबतपुर, माण्डो गांव सहित 5 गांवों की आबादी को निर्बाध रूप से पेयजल सुलभ होगा ओर इसे हांसी ब्रांच से पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।

रोहतक को दी ये सौगात
मुख्यमंत्री ने रोहतक शहर के गुरू नानकपुरा में बरसाती पानी निकासी के लिए नया डिस्पोजल बनाने की मंजूरी दी गई। इससे महाबीर कॉलोनी, संजय नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और इस पर 23.75 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। सीएम ने कहा कि अब रोहतक में बरसात के दौरान पानी भरने की दिक्कत नहीं आएगी।

3 रैनी वैल पेयजल योजनाओं की मिली मंजूरी
फरीदाबाद मेट्रोपोलियन विकास अथॉरिटी द्वारा स्थापित की जाने वाली रैनी वैल आधारित 3 पेयजल योजनाओं की मंजूरी दी गई। इन तीनों पेयजल परियोजनाएं 10-10 एमएलडी क्षमता की होंगी जो यमुना नहर के साथ लगते गांव भिकुला, मोथूका में लगाई जाएंगी। इन पर 51 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी।

ये योजनाएं भी होंगी शुरू
मीटिंग में FMDA द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाने वाली सेक्टर 14/15, व 16/17 की मास्टर रोड़ बनाई जाएगी, जिस पर लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा रेवाड़ी सेक्टर 7 में पेयजल, सीवरेज व अंदर की सड़कों की भी मंजूरी दी गई। इन पर लगभग 9.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके साथ ही गुरुग्राम, फरुखनगर, झज्जर चार मार्गीय सड़क मार्ग के सुधारीकरण की भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस मार्ग पर लगभग 17.25 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+