हेवी लाइसेंस धारकों को ट्रेनिंग देगी हरियाणा रोडवेज, आपको चाहिए तो इन शर्तों को पूरा करना होगा

जींद। हरियाणा रोडवेज कौशल रोजगार के तहत हेवी लाइसेंस धारकों को प्रशिक्षण देगा।रोडवेज में चालक और परिचालक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को विभाग की तरफ से अब प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, इसे कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Haryana Roadways will give training to heavy license holders

जब भी विभाग में चालक और परिचालक के पद रिक्त होंगे, तब प्रशिक्षण पा चुके अभ्यर्थियों को विभाग की तरफ से प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि डिपो के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा। इससे चालक और परिचालकों की आवश्यकता विभाग को पड़ेगी। समय पर चालक और परिचालक उपलब्ध हो सकें, इसकी विभाग पहले ही तैयारियों में जुट गया है। अब विभाग की तरफ से हैवी चालक लाइसेंस और परिचालकों को लाइसेंस धारकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लगभग चार हजार अभ्यार्थियों ने करवाए दस्तावेज जमा
इसके तहत 15 अप्रैल तक अभ्यार्थियों को आवेदन जमा करवाने थे। जींद डिपो में लगभग चार हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन जमा करवाए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद अभ्यार्थियों कोे ट्रेनिंग दी जाएगी। चालक पद के लिए प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, तीन साल के अनुभव के साथ हैवी लाइसेंस, आयु 18-42 साल होनी चाहिए और मेडिकल फिटनेस मांगे गए थे। इसके अलावा परिचालक पद के लिए भी सभी योग्यताएं समान हैं। केवल हैवी लाइसेंस की जगह परिचालक का लाइसेंस होना चाहिए।

कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड होगा
विभाग द्वारा प्रशिक्षण के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सभी को यह प्रमाण पत्र कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विभाग को भविष्य में जब भी चालक और परिचालक के पदों पर कर्मचारियों की जरूरत होगी तो प्राथमिकता के तौर पर पहले इन्हीं को मौका दिया जाएगा।
--गुलाब सिहं दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+