'बहरूपिया' पर चाचा अभय चौटाला को दिग्विजय ने दिया जवाब- हमारी चिंता न करें, अपने वाले को संभाले

हरियाणा की राजनीतिक में चर्चित चौटाला परिवार में चाचा अभय चौटाला और भतीजे दिग्विजय चौटाला में इन दिनों बहुरूपिया के नाम पर जुबानी जंग चल रही है। इसकी शुरुआत जजपा नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा भाजपा-जजपा गठबंधन समन्वयक मीनू बेनीवाल को बहुरूपिया कहने से हुई थी। जिसके बाद इस पर अभय चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके घर में 1 ओर बहुरूपिया हैं, जिनका अभी अजय सिंह को पता नहीं है।

Digvijay Chautala

अब एक बार फिर से दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला को जवाब देते हुए कहा कि वो हमारी चिंता ना करें। हमें अपनी चिंता खुद है। उनके जहां 2-4 बहुरुपिया हैं और हमारे से ज्यादा संख्या में है। सारी चीजों का समाधान और अपने वाले बहुरूपिया का हम कर लेंगे। वो कहेंगे तो मैं एक बंद चिट्‌ठी मीडिया के माध्यम से उनके पास भिजवा दूंगा। सार्वजनिक रूप से तो यह अच्छा नहीं लगेगा।

मीनू बेनीवाल को दिग्विजय ने कहा था बहुरूपिया
आदमपुर उपचुनाव के दौरान सिरसा में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने मीनू बेनीवाल का जजपा से कोई लेना- देना न होने की बात कही थी। दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि उनके जैसे बहुरूपियों से हमारा कोई लेना देना नहीं है। जबकि मीनू बेनीवाल की भाजपा-जजपा गठबंधन करवाने में अहम भूमिका मानी जाती है। हालांकि मीनू बेनीवाल ने दिग्विजय के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मीनू बैनीवाल और अजय चौटाला पुराने मित्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+