हरियाणा: 2024 के चुनावों का प्लान, BJP चलाएगी केंद्र और प्रदेश की नीतियों को लेकर महा जनसंपर्क अभियान
केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लोकसभा स्तर पर विधानसभा स्तर पर, जिला स्तर पर, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बीच हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को हरियाणा महा जनसंपर्क अभियान का प्रभारी बनाया गया है। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लोकसभा स्तर पर, विधानसभा स्तर पर, जिला स्तर पर, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी 22 जिलों में बैठकें की जाएंगी।
वहीं उन्होंने बताया कि 18 साल बाद आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक यमुनानगर में हुई है। केंद्र के 9 साल पूरे होने को लेकर इस बैठक में आज चर्चा की है। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत 10 की 10 लोकसभा में रैली होगी। एक जून से 20 जून तक ये रैलियां आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रदेश में दो बड़ी रैलियां भी होंगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री उसमें शिरकत कर सकते हैं। किस प्रकार के कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान में होंगे। उसी को लेकर आज विस्तार से चर्चा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications