हरियाणा पंचायत चुनाव: 3 चरणों में होंगे चुनाव, दूसरे चरण में इन नौ जिलों में होगी वोटिंग

हरियाणा पंचायत चुनाव: 3 चरणों में होंगे चुनाव, दूसरे चरण में यहां होगी वोटिंग

चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव अब तीन चरणों में होंगे। शुक्रवार को जहां नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, वहीं राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह नौ और जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में चुनावी शेड्यूल जारी करेंगे। चार जिलों हिसार, फतेहाबाद, पलवल और करनाल में तीसरे चरण में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

Haryana Panchayat elections in three phases in Haryana, voting in nine districts in second phase also
दूसरे चरण के नौ जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार सुबह 11बजे अधिकारियों की बैठक बुलाई है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव डा. इंद्रजीत ने बताया कि बैठक में संबंधित जिलों की चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। दोपहर बाद राज्य चुनाव आयुक्त इन नौ जिलों में चुनाव तिथियों की घोषणा कर देंगे। पहले चरण में नौ जिलों में 30 अक्टूबर को जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्यों तथा दो नवंबर को पंच-सरपंचों के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के तुरंत बाद होंगे।

प्रदेश सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को 30 नवंबर तक पंचायत चुनावों की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हुए हैं। पंच-सरपंच पद के चुनाव नतीजे मतदान खत्म होने के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम तीनों चरण पूरे होने के बाद एक साथ घोषित होंगे। प्रदेश में कुल 22 परिषदों में 411 सदस्यों और 143 ब्लाक समितियों में 3081 सदस्यों तथा 6220 पंचायतों में 61 हजार 993 पंचों तथा 6220 सरपंचों का चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+