48 घंटे के अंदर 12 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचे- दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 98 प्रतिशत किसानों की 48 घंटों के अंदर उनके धान खरीद की पेमेंट डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची है। यही नहीं मंडियों से अब तक खरीदे गए धान की 98.7 प्रतिशत लिफ्टिंग भी हो चुकी है।

Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का प्रभार भी है, ने मंगलवार को यहां हरियाणा निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री अनूप धानक, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादू भी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस साल के धान-खरीद सिस्टम की सराहना करते हुए बताया कि हालांकि चालू खरीद-सीजन में धान खरीद का 57 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य था परंतु राज्य सरकार ने इससे भी ज्यादा 14 नवंबर 2022 तक ही 58.59 लाख मीट्रिक टन की खरीद कर ली है जबकि मंगलवार सायं पांच बजे तक खरीद करने की अवधि निर्धारित की गई है जिससे लक्ष्य से कहीं अधिक धान की खरीद हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अभी तक लगभग 98 फीसदी किसानों की धान-खरीद की पेमेंट सीधा उनके खाते में भेजी जा चुकी है जो कि करीब 12 हजार करोड़ रूपए है। उन्होंने कहा कि शेष राशि को भी जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने धान की मीलिंग करने वाले मिलर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 1,456 मिलर्स को 'एचयूएम पोर्टल' पर रजिस्टर्ड किया गया है और एमएसएमई द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही मीलिंग के लिए सबको समान धान का माल दिया गया है ताकि किसी भी सूरत में घोस्ट-बिलिंग न होने पाए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में गेहूं के खराब होने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासनिक सचिवों की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है, अगर कोई दोषी पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नुकसान की भरपाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+