लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी JJP, 8 दिसंबर को सिरसा में करेगी नवसंकल्प रैली
Haryana News: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) पांचवीं लोकसभा स्तरीय रैली 08 दिसंबर को सिरसा में करेगी। जेजेपी की यह रैली नवसंकल्प के नाम से डबवाली हलके में होगी। इतना ही नहीं, इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे।
जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जेजेपी की लोकसभा चुनावों की तैयारियों निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि जेजेपी अब तक सोनीपत, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र में सफल रैलियों का आयोजन कर लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुट गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि इसी के तहत अब जेजेपी 8 दिसंबर को सिरसा लोकसभा की रैली डबवाली में करेगी।

उन्होंने बताया कि इस रैली में बड़ी संख्या में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से जेजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे और इस रैली के जरिए पार्टी अपने संगठन की ताकत दिखाएगी। वहीं, जेजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जेजेपी 04 दिसंबर को सिरसा में एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी।
इस बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सभी जिला अध्यक्ष, मंत्री, विधायक सहित कई वरिष्ठ नेता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन मजबूती आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे। साथ ही, उन्होंने बताया कि सिरसा आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर रैली का न्यौता देंगे। इतना ही नहीं, जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 को रानिया और ऐलनाबाद तथा 6 दिसंबर को नरवाना और फतेहाबाद में जनसंपर्क करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications