हरियाणा: JJP के कुलदीप सिंह ने किया कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन का पदभार ग्रहण

हरियाणा कृषि उद्योग निगम के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह मुल्तानी ने पद ग्रहण किया।

Haryana: JJPs Kuldeep multani takes over as chairman of Agro Industries Corporation

जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता कुलदीप सिंह मुल्तानी ने हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन का आज पदभार ग्रहण कर लिया। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेन्द्र लितानी, विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। मुल्तानी जजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं।

कृषि उद्योग को देंगे बढ़ावा
हरियाणा कृषि उद्योग निगम के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह मुल्तानी ने हरियाणा सरकार को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो दायित्व दिया गया हैं वे उसे निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम से जुड़ी सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुलतानी ने कहा कि किसानों और छोटे उद्यमियों के कल्याण के लिए वे काम करेंगे।

संगठन में कई पदों पर कर चुके काम
कुरुक्षेत्र निवासी कुलदीप मुल्तानी लंबे समय से संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके है। जेजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुलदीप मुल्तानी कुरुक्षेत्र से पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वे कई संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।

नए सदस्यों को जजपा से जोड़ा
मुल्तानी कुरुक्षेत्र जिले से हैं और अभी वह जजपा के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का काम देख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले में सदस्यता अभियान के तहत 1000 नए सदस्यों को जोड़ डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की गुड बुक में शामिल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+