Haryana: जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान शुरू

Ajay Chautala

सोमवार से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला अपने प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, चेयरमैन एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन राजेंद्र लितानी भी मौजूद रहेंगे।

डॉ. अजय सिंह चौटाला 20 फरवरी को सुबह 11 सोनीपत में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस बैठक के बाद वे दोपहर एक बजे पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जनसंपर्क अभियान के तहत दोपहर तीन बजे करनाल जिले के दौरे पर होंगे। वे यहां भी जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

इसी तरह डॉ. अजय सिंह चौटाला 21 फरवरी को पंचकुला, यमुनानगर व अंबाला, 22 फरवरी को कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद, 23 फरवरी को हिसार, रोहतक व झज्जर का दौरा करेंगे। 25 फरवरी को फतेहाबाद, भिवानी व दादरी, 26 फरवरी को फरीदाबाद, पलवल व नूंह, 27 फरवरी को गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ और 28 फरवरी को सिरसा जिले में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+