हरियाणा: जेजेपी ने महिला सेल का किया विस्तार, 88 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी

Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 88 महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद महिला प्रकोष्ठ में 88 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जेजेपी ने प्रोमिला शर्मा और सुलोचना ढिल्लों को महिला वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सुलोचना पोटलिया, स्वाति इन्दोरिया, सरिता मोर, किरण बरोदा, शकुंतला मांडी, अमिता ढांडा, निर्मला वर्मा, निर्मला कुंडू, कृष्णा बधाना, कलमा देवी और शशि शर्मा होंगी।

हरियाणा: 88 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी

जेजेपी महिला प्रदेश महासचिव के पद पर राजेश धनाना, संगीता चौहान, डॉ चमंदीप कौर, उमा बक्शी, ओम पति गुलिया, रुकमा सिहाग, सुदेश पंवार, निर्मला परमार, कृष्णा खरब, निर्मला रेढू और सुमित्रा भारी को नियुक्त किया हैं। रोशनी झोझू कलां, मूर्ति देवी भदानी, सुनीता देवी, सुशीला त्यागी, जगवंती, रेखा टूमना, मूर्ति देवी महम, जसबीर कौर, अनीता देवी, मीरा, कांता शर्मा, सुमन कारिया, सुशीला मलिक, निशा धीमान और ऊषा राज राणा को महिला प्रदेश सचिव बनाया हैं।

इनके अलावा जेजेपी प्रदेश सह सचिव के पद पर सुनीता रानी, रीना कादियान, रूबी जोरासी, राजेश देवी, कृष्णा भाम्भू, सरोज देवी, इंद्रा पांचाल, सरोज छिम्पा, मुन्नी फोगाट, उफ्सना लहरबड़ी, नेहा शर्मा, केलो देवी, कमलेश शर्मा, मुन्नी उमरवास और संतोष सोहसड़ा को नियुक्त किया हैं। महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सुनीता सिहाग, भानो देवी, मीरा देवी, कमलेश सोनी, सुनीता, नीरज, गीतांजलि अहलावत, सुनीता काहड़ी, बाला खेड़ी, दया कौर और पूजा देवी को सदस्य बनाया हैं। इसी तरह बिमला, सुनीता जोरासी, संतोष अटावाला, रेनुदास मन, गीता मंग्लेसर, शकुन्तला बालावास, सीता कतोरपुर खेड़ी, अनीता, मुकेश देवी, सुमन रामपुरा, कमलेश राजपूत, पूनम बेरागी, चरणजीत कौर, सुनीता, निशा, तबसुम, पंचो लहरबड़ी, शबाना, मधु राजपूत, नीलम चिंडालिया, आरती अग्रवाल, यशोदा शर्मा और अमनदीप कौर भी महिला प्रदेश सदस्य होंगी।

यह भी पढ़ें- Haryana: जेजेपी ने यूएलबी सेल का किया विस्तार, पदाधिकारी लिस्ट की जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+