पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के राज में सबसे ज्यादा कर्जा हरियाणा पर चढ़ा: दिग्विजय चौटाला
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा को कर्जवान बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बढ़ते कर्ज को लेकर भूपेंद्र हुड्डा को बोलने का हक नहीं है क्योंकि हुड्डा के समय में जितनी तेजी से कर्ज हरियाणा पर बढ़ा उतनी तेजी से और किसी सरकार में कर्ज नहीं बढ़ा।

दिग्विजय ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार तो निरंतर हरियाणा के कर्ज को कम करने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को लेकर लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है और बिना चेहरे के हरियाणा में किसी की सरकार नहीं बनती। वे सोमवार को भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के दौरे पर थे और इस दौरान वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। दिग्विजय ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जेजेपी स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित रैली का ग्रामीणों को न्यौता दिया।
दिग्विजय चौटाला ने भिवानी रैली को लेकर लोगों से ज्यादा से ज़्यादा संख्या में रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भिवानी रैली बेहद महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि यह रैली अगले दो साल और आगे का भविष्य तय करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार प्रदेश हित में निरंतर कार्य कर रही है और पार्टी द्वारा किए गए बहुत सारे बड़े वादों को अमलीजामा पहनाया गया है।
इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने अहीर रेजिमेंट की मांग पर अपना समर्थन किया और कहा कि जब और रेजिमेंट है तो अहीर रेजिमेंट भी बननी चाहिए। दिग्विजय चौटाला मंगलवार को भिवानी के दौरे पर रहेंगे और रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बुधवार को वे लोहारू में विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications