स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा टॉप अचीवर्स कैटेगरी में

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार, दोपहिया, ट्रैक्टर, वैज्ञानिक उपकरण, जूते-चप्पल आदि अनेक उत्पादों के निर्माण में हरियाणा अग्रणी है। देश के लगभग 50 प्रतिशत चौपहिया वाहनों का निर्माण हरियाणा में होता है। आज राज्य में 1,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं, इनमें सीमेंस, सुजुकी, जीई, होंडा, स्मिथक्लाइन बीचम, जेसीबी, हॉलिस्टर, हार्वेल, ओसराम, मित्सुबिशी, आईबीएम, योकोहामा, अल्काटेल, पोस्को, एलजी, परफेटी, जॉनसन मैथे, बेक्टन डिकिंसन, कैपरो और हार्ले डेविडसन शामिल हैं। इसका श्रेय राज्य में उत्कृष्ट वायु, रेल और सडक़ संपर्क को जाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इसके लिए व्यापार अनुकूल नीतियों, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, उद्योग के अनुकूल वातावरण और प्रोत्साहन पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति 2020 तैयार की गई है। हमने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भी नई नीति बनाई है। मारुति सुजुकी आईएमटी खरखौदा में 800 एकड़ में तीसरा प्लांट स्थापित कर रही है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे समर्पित प्रयास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला में गुरुग्राम और नूंह में एक सफारी पार्क विकसित किया जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। यह लगभग 10,000 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।
बैठक में भारत सरकार के सचिव फॉरेन अफेयर्स श्री संजय वर्मा ने कहा कि हरियाणा आज पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ता प्रदेश है। हरियाणा ने पिछले कुछ वर्षों में सभी क्षेत्रों में जबरदस्त तरक्की की है। स्कूली समय के दौरान मैने यह मेला देखा था लेकिन आज जब मैं यहां फिर से आया हूं तो सूरजकुंड मेला अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है और यह देश के लोगों को पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की झलक प्रस्तुत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा पब्लिक आउटपुट है और यह हरियाणा के साथ-साथ हमारे देश की भी शान है। उन्होंने एससीओ के आए हुए सभी राष्ट्रों के सदस्यों से भारत में आने और निवेश करने का आह्वान भी किया।












Click it and Unblock the Notifications