हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज का 'आप' पर तंज, कहा-पीने और पिलाने के लिए बनी है आम आदमी पार्टी
चंड़ीगढ़। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद से वहां सियासी पारा और बढ़ गया है। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी पार्टी की जमीन मजबूत करने में जुटी है तो वहीं आप के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बनी ही पीने और पिलाने के लिए है। उन्होंने कहा पंजाब के सीएम ने हिंदुस्तान की छवि को विश्व स्तर पर खराब किया है। पंजाब के सीएम को नशे की हालत में विमान से उतारने के सवाल का जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बनी ही पीने और पिलाने के लिए है।

दिल्ली में ही शराब को लेकर इनकी जांच चल रही है। पंजाब में भी जगह-जगह शराब के ठेके खोले गए हैं, जिसकी जांच हो रही है। मंत्री विज ने कहा कि पंजाब के सीएम ने हिंदुस्तान की छवि को विश्व स्तर पर खराब किया है। उन्होंने कहा हमारे देश के किसी मुख्यमंत्री को पकड़कर एयरलाइन से उतारना पड़े, इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है। वहीं, शिक्षा नीति को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर विज ने कहा कि प्रजातंत्र पर विरोध करने का सभी को अधिकार है। मगर, उनकी सरकार जो कर रही है वह लोगों के भले के लिए कर रही है और उनकी जरूरत के अनुसार ही कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications