हरियाणा: स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा ने छोड़ी नौकरी, अब HPSC मेंबर की लेंगी शपथ
हरियाणा की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस ली है। मंगलवार 12 दिसंबर को डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के मेंबर के तौर पर शपथ लेंगी।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस खास मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। 2022 से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख का पद संभालने वाली डॉ. सोनिया त्रिखा डॉ. पवन कुमार की जगह लेंगी। डॉ. पवन कुमार का कार्यकाल 4 दिसंबर को खत्म हुआ था।

डॉ सोनिया त्रिखा के शपथ को लेकर शेड्यूल जारी कर दी गई है। 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के करीब राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें शपथ दिलाएंगे। देर रात उनकी नियुक्ति को लेकर गवर्नर ने मंजूरी देने के बाद ऑर्डर जारी किए हैं।
डॉ सोनिया त्रिखा की नियुक्ति को लेकर हरियाणा सीएम मनोहर लाल के फैसले को बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। सीएम ने नाराज चल रहे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी मना लिया है। साथ ही उन्होंने डॉ. सोनिया त्रिखा को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का मेंबर बनाकर अपने भरोसेमंद अधिकारी को भी साध लिया है।
डॉ सोनिया त्रिखा का एसपीएससी के मेंबर का कार्यकाल 2029 तक रहेगा। इससे पहले वह 2022 में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक बनी थीं। हालांकि अभी उनकी सर्विस का जनवरी 2026 तक का समय बचा है।












Click it and Unblock the Notifications