Commonwealth Games 2022: हरियाणा ने भारत को दिलाए सबसे ज्यादा मेडल
नई दिल्ली, 08 अगस्त। बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए देश को कुल 61 पदक दिए हैं, जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है।

भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जिनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
CWG 2022 में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर, देखिए टॉप-10 देश
राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघल और नीतू घंघास ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका है तो साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल किया है। अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में कांसे का तमगा जीता है। मुक्केबाजी में सागर अहलावत ने रजत जबकि जैस्मीन लंबोरिया ने कांस्य पदक जीता है। संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रांज मेडल जीता है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है। कांस्य पदक जीतने वाली 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में 8 महिलाएं हरियाणा की हैं।
40 की उम्र में शरत का कमाल, 16 साल बाद CWG में जीता गोल्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा के पहलवानों का डंका पूरे विश्व में बजता है। हरियाणा सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के खिलाड़ियों ने न केवल खुद को साबित किया है बल्कि पदक तालिका को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी मेहनत के बलबूते पर इन सभी ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications