हरियाणा में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने नहीं दिया जाएगा: अनिल विज

चंडीगढ़, 3 अगस्त। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ( एफडीए ) ने विभिन्न उल्लंघनाओं के तहत 22 दवा बिक्री लाइसेंस विभिन्न अवधियों के लिए निलंबित किए हैं जिनमें 19 खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस तथा तीन थोक बिक्री दवा लाइसेंस शामिल हैं। श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों को अच्छी व बेहतर दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। विज ने बताया कि इन बिक्री दवा लाइसेंस को आरपी का अनुपस्थित होना, अनुसूची एच रजिस्टर का न होना या रखरखाव नहीं पाया जाना, दवाएं फर्श पर रखा जाना या भंडारित पाई जानी, समाप्त हो चुकी दवाओं को 'नॉट फॉर सेल' के साथ ठीक से लेबल नहीं किया जाना, प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आरपी के हस्ताक्षर के स्थान पर मुद्रित पाए जाना इत्यादि उल्लघनाओं के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

Haryana govt will not tolerate negligence in health of public said Anil Vij

थोक बिक्री दवा लाइसेंस के तहत अंबाला जोन के मैसर्ज शेडवेल फार्मा प्रा. लि., आफिसर कालोनी, काला अम्ब, नारायणगढ के थोक दवा बिक्री लाइसेंस को 5 दिनों के लिए निलंबित किया है। करनाल जोन के मैसर्ज मित्तल फार्मा, करनाल रोड, अंसध के थोक दवा बिक्री लाईसेंस को 3 दिनों के लिए जबकि मैसर्ज मैन मार्क फार्मा, नई सब्जी मण्डी, करनाल के थोक दवा बिक्री लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया है। हिसार जोन के अंतर्गत मैसर्ज ताक मैडीकोज, मण्डी आदमपुर के खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस को 10 दिनों और मैसर्ज किरमारा मैडीकल स्टोर, अग्रोहा के लाईसेंस को 3 दिनों के लिए निलंबित किया है। अंबाला जोन के तहत मैसर्ज गुरू आसीज मैडीकल हाल, नाहन हाउस, अंबाला शहर के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज आशु मैडीकोज, खम्बा चौक, अंबाला शहर के लाईसेंस को 7 दिनों, मैसर्ज जीएस मैडीकोज, कैथ माजरी, अंबाला सिटी के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित किया है।

करनाल जोन के अंतर्गत मैसर्ज जेवी मैडीकल स्टोर, घरौंडा के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 7 दिनों, मैसर्ज मित्तल फार्मा, करनाल रोड, असंध के लाइसेंस को 3 दिनों, मैसर्ज वधवा मैडीकल स्टोर, प्रेम नगर, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज मैन मार्क फार्मा, न्यू सब्जी मण्डी, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज शिवम मैडीकल हाल, कुंजपुरा रोड, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज मान मैडीकोज, हकीकत नगर, करनाल के लाइसेंस को 3 दिनों, मैसर्ज बालाजी मैडीकल स्टोर, गांव सलवान, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज एस.एन. मैडीकोज, असंध के लाइसेंस को 5 दिनों तथा मैसर्ज गावी मैडीकोज, बसंत विहार, करनाल के लाइसेंसको 5 दिनों के लिए निलंबित किया है। जींद में मैसर्ज नेशनल मैडीकल हाल, ओल्ड अनाज मण्डी गेट, जींद के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज राम मैडीकल स्टोर, मंगल काम्पलैक्स, जींद के लाइसेंस को 10 दिनों तथा मैसर्ज गर्वित मैडीकोज, बाईपास, जींद के लाइसेंस को 3 दिनों के लिए, गुरूग्राम जोन के तहत मैसर्ज श्रीकृष्णा मैडीकोज, वजीराबाद, गुरूग्राम के खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस को 7 दिनों तथा मेवात के मैसर्ज भारत मैडीकल स्टोर, गांव सोंख, नूंह के लाईसेंस को 10 दिनों के लिए निलंबित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+