मधुमक्खी पालकों को 85 प्रतिशत तक की सहायता राशि देगी हरियाणा सरकार

यमुनानगर, 22 जुलाई। किसान आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि के सहायक धंधे के रूप में मधुमक्खी पालन को अपनाएं। सरकार द्वारा मधुमक्खी पालकों के लिए 85 प्रतिशत तक की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अनुदान के लिए बक्सों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है। मधुमक्खी पालन के औजारों जैसे हनी प्रोसेसिग, बाटलिग तथा हनी टेस्टिग पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान भी किया गया है।

किसान आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि के सहायक धंधे के रूप में मधुमक्खी पालन को अपनाए। सरकार द्वारा मधुमक्खी पालकों के लिए 85 प्रतिशत तक की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अनुदान के लिए बक्सों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है। मधुमक्खी पालन के औजारों जैसे हनी प्रोसेसिग, बाटलिग तथा हनी टेस्टिग पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान भी किया गया है।

मानव जाति की सबसे बड़ी मित्र होने के साथ छोटी सी मधुमक्खी ने प्रकृति के विकास में बड़ा योगदान दिया है। मधुमक्खी मधुर एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ अर्थात शहद का उत्पादन करती है। लीची, नींबू प्रजातीय फलों, अमरूद, बेर, आड़ू, सेब इत्यादि एवं अन्य दलहनी एवं तिलहनी फसलों में मधुमक्खियों द्वारा परागण अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षणों से यह भी जानकारी मिली है कि पर-परागण के बाद जो फसल पैदा होती है, उन दानों का वजन एवं पौष्टिकता अच्छी होती है। इससे स्पष्ट होता है कि मधुमक्खियां केवल शहद ही पैदा नहीं करती वरन फसलों की पैदावार बढ़ाकर खुशहाल बनाकर प्रदेश एवं देश को आर्थिक पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध कराने में मदद करती हैं।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने अनुदान की योजना को भी क्रियान्वित किया है। सरकार ने मधुमक्खी पालकों के हित में अनेक कदम उठाए हैं। एनबीएचएम स्कीम के तहत कस्टम हायरिग केंद्र, मधुमक्खी उपकरणों व टेस्टिग लैब आदि पर 50 से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। वर्तमान में एमआइडीएच के मदों में भी टापअप सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। एनबीएचएम स्कीम के तहत शहद प्रसंस्करण इकाई, शीत भंडारण, शहद उत्पादों का संग्रह, व्यापार व वितरण आदि पर 50 से 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+