रोहतक में 500 एकड़ में फुटवियर लेदर क्लस्टर बनाएगी हरियाणा सरकार, युवाओं को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़, 18 जुलाई। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार रोहतक में करीब 500 एकड़ में 'फुटवियर-लेदर' कलस्टर बनाएगी ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। वे MSME के अधिकारियों व फुटवियर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Haryana govt will build footwear leather cluster

उन्होंने कहा कि रोहतक शहर के आस-पास के आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों को फुटवियर इंडस्ट्री से जोड़कर ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि लैदर इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को स्थानीय स्तर पर ही कुशल युवा मिल सकें और युवाओं को उनके घर के नजदीक रोजगार हासिल हो सके।

दुष्यंत चौटाला ने फुटवियर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगपतियों को काफी सहूलियतें दे रही है ताकि उनको अपने उद्योग चलाने में कोई परेशानी न हो, इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

डिप्टी सीएम ने इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि आज फुटवियर इंडस्ट्री एसोसिएशन से मुलाक़ात के बाद हमने यह तय किया है कि रोहतक में 500 एकड़ में 'फुटवियर-लेदर' कलस्टर बनेगा । प्रदेश में आईटीआई के युवाओं को फुटवियर इंडस्ट्री की ट्रेनिंग भी देंगे। यहाँ उद्योग चालू होते ही एक साल में कॉमन सर्विस सेंटर बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+