बाढ़ और बरसात से घरों को पहुंचे नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति बाढ़ या ज्यादा बारिश के कारण आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान की व्यक्तिगत जांच करवाना चाहता है तो एसडीएम को लिखित में एक माह में रिपोर्ट दे सकता है और उसी के अनुसार सर्वे करवा दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम सोमवार को यहां हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

haryana-govt

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गरीब परिवारों की सहायता करना सरकार का मकसद है और बाढ़ या भारी बरसात के कारण मकानों को पहुंचे नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए प्रत्येक घर का मुआवजा मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख रुपए तथा पहाड़ी क्षेत्र में 1.30 लाख रूपए तक सरकार द्वारा दिया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोई छप्पर या झोपड़ी आदि के नष्ट होने पर 8000 रुपए तथा घर से जुड़ा पशु शैड क्षतिग्रस्त होने पर 3000 रुपए मुआवजे के तौर पर सरकार द्वारा दिए जाते हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगे जानकारी दी कि सोनीपत जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार तहसील गोहाना के बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 22 आवासीय मकान और एक पशु शैड क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त मकानों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने का बाद मुआवजे का वितरण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+