पंचकूला: 23 जून को भीम अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा 23 जून को प्रतिभावान खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड देने के लिए अभिनंदन-समारोह का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होने वाले इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे।

Haryana governor will give rewards to players selected for Bhim award

प्रदेश सरकार की ओर से करनाल के चार खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम की ओर 23 जून को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के शूटर अनीश भनवाला, घुड़सवार प्रदीप, कुश्ती पहलवान अनीता श्योराण, पैरा-एथलीट रीना रानी का नाम शामिल है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से फरवरी में प्रदेश के 41 खिलाड़ियों की सूची जारी करके आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद तीन माह बाद विभाग की ओर से फाइनल सूची जारी की गई है। फरवरी में जारी सूची के अनुसार करनाल से शूटर अनीश भनवाला और एथलीट रीना रानी का नाम था।

ये अवॉर्ड पिछले चार साल से लंबित थे। खेल विभाग हर साल अलग-अलग वर्ग में 11 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार देता है। विभाग को 2017-18 में 13 आवेदन मिले थे। 2018-19 में 58, 2019-20 में 69 और 2020-21 में 71 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। 2017-18 से लेकर अब तक आए आवेदनों में से ही खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान समेत प्रदेश के 52 खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार भीम अवॉर्ड से नवाजेगी। 23 जून को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+