देश के सूरमाओं का सम्मान, राष्ट्रमंडल खेल में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार
देश के सूरमाओं का सम्मान, राष्ट्रमंडल खेल में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार
नई दिल्ली। हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बी देखने को मिला है। कॉमनवेल्थ गेम 2022 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। हरियाणा सरकार पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देगी। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते और इनमें नौ गोल्ड मेडल है। सरकार इन खिलाड़ियों का सम्मान करेगी। ओलिंपक और पैरालिंपिक पदक विजेताओं को भी सरकार ने सम्मानित किया था। अब राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में गुरुग्राम में भव्य आयोजन होगा।

16 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 1.50 करोड़, रजत पदक विजेता को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये के चेक दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा में यह घोषणा की। बर्मिघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के 43 खिलाड़ियों के दल ने 20 मेडल जीते हैं। देश को मिले 22 स्वर्ण समेत कुल 61 पदकों में से एक तिहाई पदक हरियाणा की खिलाड़ियों ने देश की झोली में डाले हैं। इनमें नौ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और सात कांंस्य पदक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications