बाढ़ प्रभावित घरों की मरम्मत के लिए हरियाणा सरकार देगी मदद, डिप्टी CM बोले- केंद्र से मांगेंगे पैकेज

हरियाणा समेत उत्तर भारत कई राज्य इस बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हलाकि हरियाणा में बाढ़ प्रकोप कम हो रहा है। इसके बावजूद भी प्रदेश के कई गावों में अभी बाढ़ का प्रभाव देखा जा सकता है।

इस प्राकृतिक आपदा काफी जन जान माल का नुकसान हुआ। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार सामने आई है।

Haryana government will help to repair flood affected houses

बाढ़ पीड़ितों की मदद की घोषणा करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि घर के नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ पीड़ितों को 1.20 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी। बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।

प मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को राजस्व एवं आपदा और लोक निर्माण विभाग की बैठक ली और बाढ़ से हुए नुकसान व लोगों की मदद करने पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पशुपालकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दुधारू पशु और बिना दुधारू पशुओं की श्रेणी बनाई गई है। जिला उपायुक्त इसकी रिपोर्ट तैयार करके भेजेंगे। इसके बाद मुआवजा राशि घोषित की जाएगी।

अधिकारियों को मृतकों के परिवार के सदस्यों के बैंक खाते में मुआवजा राशि भेजने का आदेश दे दिया गया है। फसलों के नुकसान का मुआवजा आकलन पूरा होने के बाद दिया जाएगा। जहां सौ प्रतिशत फसलों के नुकसान की रिपोर्ट आएगी, वहां तुरंत किसानों के खातों में 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से बाढ़ग्रस्त राज्यों के अनुरूप राहत मांगेगी। इसके लिए जल्द केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 230 करोड़ का बजट
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ के कारण 148 जगहों पर विभाग की सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए करीब 230 करोड़ का बजट बनाया गया है और इन सड़कों की तेजी से मरम्मत करने के लिए एक कमेटी का भी गठन कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+