हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी किचन, सेहत सुधारने पर सरकार खर्च करेगी 110 करोड़

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी किचन, सेहत सुधारने पर सरकार खर्च करेगी 110 करोड़

चंड़ीगढ़। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा के लिए अच्छी खबर आई है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के लिए सूबे को केंद्र सरकार की ओर से 2455.39 करोड़ रुपए की सौगात दी है। हरियाणा सरकार अब हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 110 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए किचन की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी।

 Haryana: Government spent Rs 110 Crores On Health Infrastructure

स्टेट हेल्थ सोसाइटी NHM हरियाणा की 8वीं जनरल बॉडी बैठक की CM मनोहर लाल ने अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर गठित NHM की गवर्निंग और जनरल बॉडी की बैठक वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मुख्यालय से 2-3 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, जो जिलों में जाकर इन बैठकों का संचालन करेंगे।

CM ने निर्देश दिए कि हरियाणा को एनीमिया मुक्त करने के लिए तैयार राज्य कार्य योजना को तेजी से क्रियान्वित किया जाए ताकि हरियाणा को एनीमिया मुक्त करने के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक पोर्टल बनाया जाए, जिस पर मरीज कृत्रिम अंगों की आवश्यकता की जानकारी दर्ज करवा सकें। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में किचन सुविधा के लिए तेज गति से कार्य किया जाए ताकि मरीजों के लिए पौष्टिक आहार मिल पाए। साथ ही मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट को भी भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह ‌भी निर्देश दिए कि NHM का हर वर्ष ऑडिट करवाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+