हरियाणा सरकार का तोहफा, 231 करोड़ खर्च कर चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक शुरू होगी पॉड कार सेवा
चंड़ीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक और तोहफा लोगों को दिया है। सरकार ने अब चंडीगढ़ के ओल्ड एयरपोर्ट टर्मिनल को न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल से जोड़ने की कवायद के तहत पॉड कार सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए हरियाणा की कंपनी हरियाणा मेट्रो रेल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) अगले तीन महीनों में पॉड कनेक्टिविटी की डीपीआर तैयार करेगी।

चंडीगढ़ प्रशासन इस प्रस्ताव पर सहमत हो गया है और हरियाणा इसके कार्यान्वयन के लिए काम करेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 231 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके शुरू होने से यात्रियों को समय की बचत होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिलेंगी।
इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन, सीएचआईएएल और हरियाणा सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि एचएमआरटीसी द्वारा पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए एयरपोर्ट टर्मिनल के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक प्रारंभिक अध्ययन किया गया है।
पॉड कार को चालू करने के लिए बाउंड्री वॉल सहित केवल 6 एकड़ भूमि की आवश्कता है। एचएमआरटीसी डीपीआर तैयार करने के बाद यूटी प्रशासन, भारतीय वायु सेना और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को सौंपेगा। हालांकि, यूटी प्रशासन पहले से ही चंडीगढ़ से न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल तक सड़क संपर्क प्रदान करने की प्रक्रिया में है।इस योजना के तहत यात्रियों के साथ-साथ माल के परिवहन के लिए शुरू में 77 पॉड्स को सेवा में रखने की योजना है। इस परिवहन व्यवस्था के तहत पॉड्स को बीच में जबरदस्ती नहीं रोका जा सकता है। इस प्रकार यह किसी भी सुरक्षा चिंता का समाधान भी करता है। इस पॉड कार परिवहन व्यवस्था में यात्रा समय केवल 8 से 10 मिनट की होगी।












Click it and Unblock the Notifications