Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा: स्कूलों में अब नहीं बुलाए जाएंगे बच्चे, घर-घर लगेगी कोरोना वैक्‍सीन, सरकार का फिर बड़ा फैसला

कैथल। सरकार के आदेशों के तहत दस दिन पहले ही किशोरों के कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान को शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत छुट्टी होने के बावजूद शिक्षा विभाग के आदेशों के तहत राजकीय व निजी स्कूलों में नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को बुलाकर उनका टीकाकरण किया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में नहीं घर-घर जाकर किशोराें को टीका लगाने का कार्य करेगा। यह कार्य आज से शुरू होगा। बता दें कि पूरे जिले में जिला प्रशासन ने कुल 60 हजार किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

news

इस लक्ष्य के तहत पूरे जिले में अभी तक कुल 40 हजार से अधिक किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में तो 95 प्रतिशत तक टीकाकरण का कार्य पूरा किया गया है। जबकि अभी 40 से 45 प्रतिशत तक निजी स्कूलों में पढ़ रहे किशोरों का टीकाकरण किया जाना बाकी है।

स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाने के लिए बनाया जाता था रोस्टर
किशोरों का टीकाकरण अभियान के तहत पहले स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से प्रतिदिन शिविर के लिए रोस्टर बनाया जाता था। परंतु अब जिला प्रशासन के आदेशों के तहत दोबारा से स्वास्थ्य विभाग इस कार्य को करेगा।

news

जिले में है कुल 900 सरकारी व निजी स्कूल
कैथल जिले में कुल 900 सरकारी व निजी स्कूल स्थापित हैं। जिसमें 600 सरकारी तो 300 निजी स्कूल हैं। इन स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक के कुल 60 हजार विद्यार्थी हैं। जिनका टीकाकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने 10 जनवरी तक यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था। परंतु छुट्टियों के कारण विद्यार्थियों के स्कूल में न पहुंचने की स्थिति में यह लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया।

जिला प्रशासन के आदेशों के तहत अब किशोरों के टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर टीकाकरण से वंचित रहे विद्यार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है। -अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+