हरियाणा में कृषि यंत्र खरीदने का बड़ा मौका, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी

Agri Machinery Subsidy: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नई तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार कृषि यांत्रिकीकरण योजना (krishi yantrikaran yojana) के तहत आधुनिक उपकरण से खेती के काम को आसान बना रही है।

इस योजना के तहत कृषि यंत्र की खरीद पर 50 से 80% तक सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। यह योजना आधुनिक उपकरणों के उपयोग हेतु किसानों को खेती कार्य करने के लिए सक्षम बनाती है। इस योजना के तहत किसान एग्री मशीनें सस्ते में खरीद सकेंगे और अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

Agri Machinery Subsidy

कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत एग्री मशी खरीदने पर हरियाणा सरकार सरकार 50 से 80 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। किसानों को 50% की सब्सिडी मिलेगी। जबकि FPO और कस्टम हायरिंग सेंटर वालों 80% की सब्सिडी दी जाएगी।

यहां करें संपर्क
अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार के कृषि विभाग की वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+