निगम-पालिका और परिषद के पदाधिकारियों को हरियाणा सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए अब कितना मिलेगा
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने निगम-पालिका- परिषद के पदाधिकारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। खट्टर सरकार ने प्रदेश के नगर निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है।
बढ़ा हुआ वेतन शहर की सरकार के पदाधिकारियों को एक अक्टूबर मिलेगा। इसे लेकर सरकार ने प्रदेश के सभी निगम अधिकारियों को पत्राचार किया है। इसमें मानदेय देने के लिए निकाय फंडों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

दिवाली पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के पदाधिकारियों को सरकार ने ये सौगात दी है। सबसे ज्यादा मानदेय 9500 रुपये मेयर का बढ़ाया है। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर का 8500 रुपये और तीसरे नंबर पर डिप्टी मेयर का 7000 रुपये बढ़ाया गया है।
पार्षदों के मानदेय में भी 4500 रुपये का इजाफा किया है। परिषद में अध्यक्ष का मानदेय 7500 बढ़ाया है जबकि उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का मानदेय 4500 बढ़ाया है। वहीं, पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सभी का मानदेय 3500 बढ़ाया है।
खबर के मुताबिक, नगर निगम मेयर को 20500 से बढ़ाकर 30,000, सिनियर डिप्टी मेयर को 16500 से बढ़ाकर 25000 और पार्षद को 10500 से बढ़ाकर 15000 रुपए मिलेंगे। वहीं, नगर परिषद के अध्यक्ष को 10500 मिलते थे, जो अब 18000 रुपए मिलेंगे।
नगर परिषद उपाध्य को 12000 रुपये का इजाफा किया है और सदस्य को 12000 बढ़कर मिलेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष को 1000, उपाध्य को 8000 और सदस्य को 8000 रुपए बढ़कर मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications