हरियाणा सरकार का दिल जीतने वाला फैसला, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी बस यात्रा में छूट
हरियाणा सरकार की तरफ से छूट प्राप्त पास को सफर के दौरान परिचालक को दिखाना होगा, जिसके आधार पर संबंधित वरिष्ठ नागरिक के किराये में 50 प्रतिशत की छूट देकर टिकट काटा जाएगा।

हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करने वाले अब 60 से 65 आयु वर्ग वाले वरिष्ठ नागरिक (पुरुष) को किराये में 50 प्रतिशत का छूट हासिल करने के लिए हरियाणा रोडवेज के पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वरिष्ठ नागरिक पुरुषों के आवेदन पर परिवार पहचान पत्र पीपीपी का डाटाबेस पात्रता तय करेगी और इसके बाद संबंधित महाप्रबंधक की तरफ से रोडवेज की बस में सफर करने के लिए छूट प्राप्त पास जारी किया जाएगा। इस छूट प्राप्त पास को सफर के दौरान परिचालक को दिखाना होगा, जिसके आधार पर संबंधित वरिष्ठ नागरिक के किराये में 50 प्रतिशत की छूट देकर टिकट काटा जाएगा।
राज्य परिवहन हरियाणा के निदेशक 28 मार्च 2023 को जारी आदेश संख्या 534-561/ए3/एसीसी में सभी परिचालकों से कहा है कि 1 अप्रैल 2023 से हरियाणा के मूल निवासी 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पुरुष नागरिकों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में हरियाणा क्षेत्र व अन्य राज्यों में संचालित हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।
ऐसे वरिष्ठ नागरिक के पास हरियाणा के मूल निवास व आयु से संबंधित साक्ष्य होना अनिवार्य है। संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई करेंगे। जिसकी स्वीकृति परिवार पहचान पत्र पीपीपी डाटाबेस पर वेरिफिकेशन होने के उपरांत संबंधित महाप्रबंधक के पास आवेदन पहुंचने पर पात्र वरिष्ठ पुरुष नागरिक को छूट प्राप्त पास जारी होगा।












Click it and Unblock the Notifications