हरियाणा सरकार ने संशोधित किए टीजीटी के सेवा नियम, अब भर्ती का रास्ता साफ

हरियाणा सरकार की ओर से नए सेवा नियम अधिसूचित कर दि गए हैं। नए सेवा नियमों में टीजीटी पद के लिए बीए प्लस बीएड (चार वर्षीय स्नातक कोर्स) को इसमें जोड़ा गया है।

haryana

हरियाणा सरकार ने टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के सेवा नियमों में संशोधन किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले वर्ष 2012 में टीजीटी के सेवा नियमों में बदलाव किया था। नए नियमों के अधिसूचित होने से होने अब वर्षों से लटकी टीजीटी की 7471 पदों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अब शिक्षा विभाग दोबारा से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजा और आयोग इसे दोबारा से विज्ञापित करेगा।

वर्ष 2015 के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर, 2022 में टीजीटी के लिए 7471 पदों पर आवेदन मांगे थे। हालांकि, सेवा नियमों में संंशोधन होने के चलते इस भर्ती को अक्टूबर माह में वापस ले लिया गया था। अब हरियाणा सरकार की ओर से नए सेवा नियम अधिसूचित कर दि गए हैं। नए सेवा नियमों में टीजीटी पद के लिए बीए प्लस बीएड (चार वर्षीय स्नातक कोर्स) को इसमें जोड़ा गया है।

यह कोर्स करने वाले भी टीजीटी टीचर बनने के पात्र होंगे। अलग अलग 13 विषयों के लिए अलग योग्यता रखी गई है। इनमें सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, कला, संगीत विषय शामिल हैं। बता दें कि पहले नियमोें में बीए स्नातक की शर्त थी। अब हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी टीजीटी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर होनी है भर्ती
मेवात कैडर के पद
हिंदी 106
संस्कृत 212
उर्दू 100
विज्ञान 234
गणित 93
संगीत 01
शारीरिक शिक्षा 246
आर्ट्स 260
सामाजिक विज्ञान 83
गृह विज्ञान 06
शेष हरियाणा के लिए पद

अंग्रेजी 1751
गृह विज्ञान 73
संगीत 10
शारीरिक शिक्षा 821
आर्ट्स 1443
संस्कृत 714
साइंस 1297
उर्दू 21

अब भर्ती का रास्ता साफ
टीजीटी के सेवा नियमों के ही फेर में भर्ती अटकी हुई थी। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती प्रकि्रया को तेज करेगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जैसे ही सेवा नियम बदलकर पद भेजे जाएंगे, तो उसे तुरंत विज्ञापित करके आवेदन मांगे जाएंगे। आयोग का प्रयास रहेगा कि तय समय में भर्ती पूरी हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+