हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वालंबन पर जोर, नौकरियों से भ्रष्टाचार खत्म- सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 8 वर्ष के शासन काल में हरियाणा के अंदर परिवर्तन लाने का कार्य किया है। इस दौरान भाजपा ने प्रदेश को स्वच्छ प्रशासन देने का वायदा पूरा किया है।

Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 8 वर्ष के शासन काल में हरियाणा के अंदर परिवर्तन लाने का कार्य किया है। इस दौरान भाजपा ने प्रदेश को स्वच्छ प्रशासन देने का वायदा पूरा किया है। भविष्य में भी वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और बेहतर नजीर पेश करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होने कुछ युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।

CM Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा हमारी सरकार 3-सी पर शक्ति से कार्य किया है। ये 3 सी हैं - करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति। सरकार ने अपराधियों व गैंगस्टर पर सख्ती से शिकंजा कसा है। इसके साथ-साथ भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों पर करारा प्रहार किया है। वहीं नकल के आधार पर परीक्षा करवाने वालों को जेल में डाला है। अभी तक ऐसे 771 लोगों को जेल में भेजा गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने एक हरियाणा एक हरियाणवी सिद्धांत पर कार्य किया। नौकरियों में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म किया। आज प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। जिन परिवारों में पहले सरकारी नौकरियां नहीं थी, उन परिवार के युवाओं को नौकरी में 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए गए। आज युवा खुशहाल है, उन्हें अपनी मेहनत के दम पर नौकरियां मिल रही हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वालंबन पर दे रही जोर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम 5-एस यानी - शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभीमान और स्वावलंबन पर जोर दे रहे हैं। सरकार ने नौकरियों में ट्रांसफर के कारोबार को खत्म करने का काम किया है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से पारदर्शी तरीके से ट्रांसफर हो रही हैं। इसके साथ-साथ ग्रुप-सी व डी की नौकरियों में इंटरव्यू को खत्म किया है। अब युवाओं को नौकिरियों के लिए बार-बार आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। महज एक बार आवेदन करके तीन साल तक नौकरियों के टेस्ट दे सकता है। ग्रुप-सी और डी के लिए कॉमन एलिजिब्लिटी टेस्ट की व्यवस्था की है। इसमें 11 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

8 साल में लगे 1 लाख 52 हजार उद्योग
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 8 साल में 1 लाख 52 हजार उद्योग लगे। इनमें हजारों युवाओं को रोजगार मिला। वहीं 90 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली। सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसे परिवारों का डाटा इक्टठा किया है, जिनकी आय 1 लाख रुपये से कम है। इनकी आय को 2 लाख ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनके लिए मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इन परिवारों की काउंसलिंग की जा रही है, इन्हें व्यवसाय के लिए लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस कार्य में 17 विभाग लगे हुए हैं। अभी तक 30 हजार परिवारों को लोन दिया जा चुका है।

6 महीने में 49 हजार बुजुर्गों की बनी पेंशन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने पीपीपी के माध्यम से ऐसी व्यवस्था कर दी है कि जो भी व्यक्ति पेँशन के लिए पात्रता की उम्र पूरी करेगा, उसकी स्वतः ही पेंशन बन जाएगी। इसके लिए मात्र उस व्यक्ति से स्वकृति फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाने होंगे। अभी तक इस व्यवस्था से पिछले 6 महीने में 49 हजार बुजुर्गों की पेंशन बनी है।

प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलाव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं। सरकार ने संस्कृति मॉडल स्कूल खोले हैं। इसके साथ-साथ नई शिक्षा नीति के तहत यूनिवर्सिटी में केजी-टू-पीजी कार्यक्रम की शुरूआत की है। लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज की व्यवस्था की गई है। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की मांग को पूरा किया गया है। प्रदेश में 5 ऐसे जिले बचे हैं, जिनमें मेडिकल कॉलेज का काम शुरू होना बाकि है। 2014 में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें 750 थी, जो अब 1,700 हो गई है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने के बाद यह सीटें 3 हजार हो जाएंगी।

खेलों में हरियाणा ने कमाया नाम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलों में हरियाणा ने नाम कमाया है। देश के 60 प्रतिशत मेडल हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आ रहे हैं। सरकार ने प्रदेशभर में ज्यादा से ज्यादा खेल नर्सरी खोलने का टारगेट लिया हुआ है। 500 खेल नर्सरी खोली जा चुकी हैं। नए कोच की भर्ती की जा रही है। मेडल के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।

कृषि क्षेत्र में विकास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। सरकार ने 1 लाख एकड़ जमीन में से सेम की समस्या को खत्म करने का लक्ष्य लिया हुआ है। हरियाणा में 13 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ-साथ भावांतर भरपाई योजना से किसानों की बहुत सी फसलों के मुआवजा दिया जा रहा है। सिरसा जिले में झींगा मछली, कुरुक्षेत्र में मधुमक्खी पालन, सोनीपत में मशरूम, गुरूग्राम व फरीदाबाद में फूल, करनाल व यमुनानगर में आलू की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में किसान यह खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। आज हरियाणा ने पराली प्रबंधन पर अच्छा काम किया है। 4 लाख टन पराली को उपयोग में लाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+