हरियाणा: जनता दरबार लगाकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सुनी लोगों की समस्याएं

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बिजली, नगरनिगम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी और कई अन्य समस्याओं को लोगों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं, कुछ शिकायतों पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

जनता दरबार में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों की पेंशन बनाई जा रही है। उन्हें यह सुविधा अब घर बैठे ही मिलती है। पेंशन के लिए किसी बुजुर्ग को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। पोर्टल सिस्टम से पक्षपात खत्म हुआ है पारदर्शिता से सभी काम हो रहे है।

Kanwar Pal

प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर सिस्टम में सुधार किया है। लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए पोर्टल के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। नए सिस्टम विकसित होने के बाद लोगों के कामों में तेजी आई है। सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिया जा रहा है, इससे योग्य लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचा है।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल का जनता दरबार हर सोमवार और शुक्रवार को जगाधरी में लगता है, जो की प्रदेशभर में प्रचलित है। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से सैंकड़ों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में स्कूल शिक्षा मंत्री मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिशा-निर्देश देते हैं।

मौके पर यह रहे मौजूद
मौके पर जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, आइटी सेल जगाधरी के अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+