हरियाणा: सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर शिक्षा मंत्री ने की बैठक, समय पर काम निपटाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणा के राजकीय स्कूलों में ड्यूल डेस्क और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने को लेकर शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने पंचकूला शिक्षा सदन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ महावीर सिंह और निदेशक सेकेंडरी और मौलिक शिक्षा विभाग डॉ अंशज सिंह मौजूद रहे।

Haryana education minister directed to complete infrastructure work of govt schools

शिक्षा मंत्री ने बैठक में करनाल और यमुनानगर के जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। इस दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल और एसीएस डॉ महावीर सिंह ने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और प्रिंसिपल से उनकी जरूरतों के बारे में पूछा और ड्यूल डेस्क और सिविल कार्यों को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करने को कहा।

महावीर सिंह ने अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बात की। बैठक में अधिकतर स्कूलों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने एक महीने में ड्यूल डेस्क की खरीद पूरी करने और 15 अगस्त तक अधिकतर सिविल कार्य पूरे कराने की बात कही। कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में चारदीवारी, शौचालय, स्कूल बिल्डिंग या दूसरी सभी जरूरतों को तय समय में निपटाने के निर्देश दिए और मुख्यालय स्तर पर इन कार्यों की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में इंफ्रास्ट्रकचर को लेकर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और इसके लिए स्कूलों को निगरानी कमेटी के तहत सभी कार्य कराने की पूरी छूट दी। बैठक में निदेशक डॉ अंशज सिंह ने स्कूलों में दाखिलों को लेकर भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+