उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, हुई हरियाणा के अहम मुद्दों पर बात

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि प्रदेश के अहम मुद्दों पर उनकी केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा हुई है। इससे पहले मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ दिन पहले अमित शाह से मुलाकात की थी।

Haryana DyCM Dushayant Chautala met home minister Amit Shah

सीएम मनोहर लाल ने पिछले सप्‍ताह बुधवार को अमित शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अमित शाह से मुलाकात को अग्निपथ योजना के देश व प्रदेश में विरोध के चलते काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के मद्देनजर जिन विषयों को लेकर दुष्यंत चौटाला को आपत्ति होती है, उन पर चर्चा के लिए वह दिल्ली में अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई है।

दुष्यंत चाहते हैं कि अब राज्य में पंचायत होने हैं। इसलिए पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियां हो जानी चाहिए। मंत्रिमंडल फेरबदल की भी जो संभावनाएं चल रही हैं, उन पर भी केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से कोई संदेश दिया जाना चाहिए। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी हुए कुलदीप बिश्नोई का भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। इस अहम राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी दुष्यंत चौटाला काफी चौकन्ने हैं। कुलदीप और दुष्यंत का कर्मक्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र है। ऐसे में कुलदीप के भाजपा में शामिल होने को जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला अहम राजनीतिक घटनाक्रम मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+