हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, मंडियों से बकाया उठान पूरा कर लिया जाएगा

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, इस कार्य में सभी आढतियों, किसानों और अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत से काम किया है।

Haryana: Dushyant Chautala said, the outstanding offtake from mandis will be completed

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज पानीपत की अनाज मण्डी में आढती एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की मंडियों से गेहूं का उठान लगभग 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की बकाया पेमेंट भी पूरी तरह से कर दी गई है। इस साल प्रदेश की चार खरीद एजेंसियों ने साढे 62 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी आढतियों, किसानों और अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत से काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में कुछ एक स्थानों पर उठान बाकि है जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अबकि बार मंडियों में अधिकारियों, कर्मचारियों और आढतियों पर किसी भी तरह वर्क लोड नही रहा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस मौके पर आमजन की समस्याएं भी सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को उनके त्वरित हल के निर्देश भी दिए। उन्होंने अग्रवाल मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भी जैन समाज की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया । इस दौरान उन्होंने कार्यक्रमों में उपस्थित विभिन्न लोगों से प्राप्त समस्याओं के निदान के लिए भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+