हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, सुरजेवाला का मतदाताओं को राक्षस कहना छोटी मानसिकता
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के एक बयान पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मतदाताओं को राक्षस बोलना सुरजेवाला की छोटी मानसिकता को दर्शाता है और सुरजेवाला अपना आपा खो चुके है।
उन्होंने कहा कि जो लोग कुछ दिन पहले अपने आप को इंडिया शब्द से जोड़ रहे थे, वे आज मतदाताओं को राक्षस कह रहे है। ऐसे में सबसे पहले विपक्षी दलों को ऐसे बयान देने वाले अपने नेता के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। सोमवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भिवानी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मतदाताओं और पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को भगवान का रूप मानते हैं क्योंकि वे मेहनत करके संगठन को मजबूत करते है जबकि कांग्रेसी नेता तो मतदाताओं को राक्षस की संज्ञा देते हैं।
उन्होंने कहा कि देश को सही दिशा में चलाने के लिए मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करते है। दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस को वह दिन भी याद करवाया जब कांग्रेसी लोग जेजेपी कार्यकर्ताओं को वानर सेना कहा करते थे लेकिन उसी वानर सेना ने लंका में आग लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब सुरजेवाला जिन्हें राक्षस कह रहे है, वे भी समय आने पर जरूर वोट की चोट मारेंगे।












Click it and Unblock the Notifications